
भारत सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए सभी मजदूर विरोधी संशोधनों को तत्काल निरस्त किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा दोषपूर्ण नीति के तहत सार्वजनिक क्षेत्रों की कंपनियों को निजी हाथों में भी सौंपने का निर्णय वापस लिया जाए। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के त्रैवार्षिक सम्मेलन में रविवार को पांच राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वसम्मति से यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि कोयला श्रमिकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष निर्धारित की जाए। अन्य प्रस्तावों में कोयला खदान एवं प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों को हाई पावर कमेटी द्वारा तय सुविधाएं मुहैया कराने सहित एनसीडब्ल्यूए एक से दस तक कोयला श्रमिकों के हित में जो भी एकरारनामे किए गए हैं, उन्हें कोल इंडिया में जल्द से जल्द लागू करने का प्रस्ताव शामिल है।
केएन त्रिपाठी फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
संघ के सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। चार माह पूर्व ही केएन त्रिपाठी को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। सम्मेलन में उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके पूर्व संघ की सभी इकाइयों को भंग किया गया। सबकी सहमति से नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
कार्यकारिणी कमेटी में ये शामिल किए गए
कार्यकारिणी कमेटी में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संतोष कुमार, उपाध्यक्ष वाईएन उपाध्याय, पांडेय प्रदीप शर्मा, मुरारी राम, धर्मेश्वर महतो, मुजफ्फर हुसैन, सुरेंद्र तिवारी, दीपक कुमार, सचिव उमेश भुइयां, सुभाष महतो, रवींद्र गुप्ता, धनंजय रवानी, पंकज पांडेय, राम प्रवेश सिंह, मदन साहा, किशोर साव, संगठन सचिव अनिता देवी, चंदन गुप्ता, सुधीर तिवारी, रामकुमार, इमरान आलम, सुधीर दुबे, संगठन महासचिव दिलदार अंसारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नरेश साहुू, आलोक रंजन, अभिषेक तिवारी और कोषाध्यक्ष दीपक ओझा बनाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/387DQGZ
No comments:
Post a Comment