रायपुर.राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शनिवार को कोरोनावायरस को लेकर प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया। शुक्रवार को राष्ट्रपति ने उन्हें प्रशासनिक उपायों पर नजर रखने कहा था। उइके ने सीएस आरपी मंडल व वरिष्ठ अधिकारियों को राजभवन तलब किया और प्रदेश में उठाए गए समस्त एहतियाती कदम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपकरणों, मास्क तथा अन्य संसाधनों की आवश्यकता होने पर मुझे जानकारी दें।
मैं स्वयं इसके लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रपति से भी चर्चा करूंगी। लॉकडाउन का गंभीरता से पालन कराएं। लोगों को जागरूक करें। परन्तु यह ध्यान रखें कि जो भी प्रवासी नागरिक-तीर्थयात्री जो हमारे राज्य में बाहर से आए हैं, उनके रहने-खाने और मेडिकल चेकअप की व्यवस्था करें। हमारे राज्य के नागरिक भी दूसरे प्रदेशों में किसी कारणवश फंसे हुए हैं। उनकी मदद के लिए राज्यपाल ने मंडल से संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव से चर्चा करने कहा।
उन्होंने सुझाव दिया कि बड़े कालेजों को भी उपयोग में लाया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि शासन द्वारा उठाए जा रहे कदम और अद्यतन स्थिति की नियमित रूप से जानकारी प्रदान करें। बैठक में सीएस मंडल, राज्यपाल एवं श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक, खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dEDjMG






No comments:
Post a Comment