Breaking

Friday, July 31, 2020

तेज बारिश से गरीब का आशियाना उजड़ा, अनाज और सामान भी बर्बाद

सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही चटकपुर निवासी स्व. झल्लू महतो के पुत्र प्रेमचंद महतो का घर तेज हुई बारिश के कारण गिर गया। गनीमत रही कि जिस दौरान घर गिरा उस वक्त घर में कोई नहीं थे, सभी खेत में काम करने के लिए गए थे, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। घर के ध्वस्त होने से उन्हें सिर छुपाने में काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा घर में अनाज सहित अन्य सामान बर्बाद हो गया।

प्रेमचंद ने बताया कि घर के ध्वस्त होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम आवास योजना के लिए नाम चयनित हुआ है, लेकिन अभी कार्य शुरू होने में समय लगेगा। कहा कि यदि इससे पूर्व प्रखंड प्रशासन की ओर से सहायता मिलती है तो रहने में परिजनों को परेशानी नहीं होगी। तोड़ार पंचायत के मुखिया सुखदेव उरांव व महावीर प्रसाद महतो के घर पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The poor rains devastate the poor, food and goods are also wasted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gvxDpH

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages