Breaking

Sunday, July 19, 2020

मेराल प्रखंड में पूरी तरह बंद रही दुकानें

प्रशासन ने मेराल को पूर्ण रूप से बंद करा दिया। थाना परिसर में भी सन्नाटा पसरा रहा। मेराल प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए आइसोलेट सेंटर बनाए जाने के बाद लॉकडाउन में दुकान पूर्णतः बंद हो गए हैं। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने अपने वरीय पदाधिकारी के आदेश का पालन करते हुए मेराल प्रखंड को पूर्ण रूप से बंद करा दिया।

लोगों की जरूरी सेवा, दवा दुकान, सब्जी दुकान किराना दुकान ही सिर्फ़ खुला रहा। जबकि कुछ एक लोगों को छोड़कर सड़क पर कुछ लोग ही आते जाते देखे गए। लोगों में जागरूकता होने से आने जाने वाले लोगों के मुंह पर गमछा या मास्क लगाए देखा गया। वही प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में भी सुनसान सन्नाटा पसरे देखा गया। जबकि वीडीओ मनोज कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय लगातार क्षेत्र में गश्त करते देखे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shops in Meral block completely closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DUaVsB

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages