Breaking

Saturday, August 1, 2020

सोनहत में मनरेगा अधिकारी, इंजीनियर व लिपिक समेत सात लोग संक्रमित

जिले में शनिवार को भी कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें जनपद पंचायत सोनहत में मनरेगा शाखा के पीओ, इंजीनियर, मनरेगा ऑपरेटर व लिपिक के अलावा एक सरपंच के कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शनिवार को रैपिड जांच के बाद प्रशासन ने जपं व मनरेगा कार्यालय को पूरी तरह से सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इधर सोनहत के सुंदरपुर व शिवपुर चरचा से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले है। सभी कोरोना मरीजों को उपचार के लिए कंचनपुर कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 124 हुई। गौरतलब है कि शनिवार शाम तक 66 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें एक और संक्रमित के मिलने की जानकारी दी गई है। इस प्रकार से शनिवार को जिले में कुल 6 पाॅजिटिव मरीज मिले। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने पांच की जानकारी दी है। जिले में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना केस मिले। यहां बता दें कि बीते दिन में 24 केस सामने आ चुका है और कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। लोगों में इसे लेकर दहशत तो हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मुंह में मास्क लगाने के नियम का पालन करने में लापरवाही भी बरती जा रही है। बाहर से आने वालों को क्वारेंटाइन नहीं किया जा रहा है और ना ही इनकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके चलते जिले में लगातार केस की संख्या बढ़ रही है।

जिले में गंभीर स्थिति बन रही है: कमरो
राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में पाॅजिटिव मरीज मिलना बहुत आश्चर्य की बात है और गंभीर मामला है, लेकिन यहां संक्रमण बाहर से यात्रा कर आने वाले अधिकारी से फैला है। यह तो लापरवाही है। इस मामले में जिले से बाहर जाने वाले और अंदर आने वालो पूरी जानकारी रखने के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करूंगा।

एक साथ 42 सचिवों के क्वारेंटाइन होने से गांवों में ठप हो जाएंगे सभी जरूरी काम
स्वास्थ्य विभाग पूरे जनपद कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी का सैंपल जांच के लिए कलेक्ट कर रही है। वहीं मनरेगा अधिकारी के संपर्क में आने वाले 42 सचिव के क्वारेंटाइन होने से सभी पंचायतों में काम पूरी तरह ठप होने गया है। स्वास्थ्य विभाग मनरेगा अधिकारी की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल में लगी है। क्योंकि सोनहत से हर दिन बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण जिला मुख्यालय किसी न किसी काम से पहुंचते है। इसके चलते जिला मुख्यालय में भी ऐसे लोगों से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि वे रायपुर से एक हफ्ते पहले ही लौटे थे।

एक ने चार लोगों में फैलाया संक्रमण
कंम्युनिटी ट्रांसमिशन का ये एक उदाहरण है। क्योंकि सोनहत ब्लाॅक में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज अभी तक नहीं मिले थे, लेकिन रायपुर से आए एक अधिकारी के संपर्क में आने वाले अभी कुछ लोगों की जांच में चार संक्रमित मिले हैं। अब इन चार के सम्पर्क में आने वाले कितने लोग कोरोना संक्रमित होंगे। उनकी पहचान असंभव है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम इसी असंभव का संभव करने में जुटी है।

संक्रमित मरीज मिलने से ब्लॉक में मचा हड़कंप
ब्लाॅक सोनहत में पांच पॉजिटिव केस सामने आने के बाद से पूरे ब्लाॅक में हड़कंप मचा हुआ है। जपं में संक्रमित अधिकारी और स्टाफ जिन शाखाओं में काम कर रहे थे, वहां प्रतिदिन कई लोगों का आना जाना होता है। अब प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान करने व स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मनरेगा के इस शाखा में प्रतिदिन 42 पंचायतों के रोजगार सहायकों व सरपंचों का आना जाना रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30hZYtC

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages