कुरसे सरना स्थल में शनिवार को आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से कुजू पैंकी बाईपास में स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ने पर विरोध जताया। साथ आक्रोश व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कहा कि सोंची-समझी साजिश के तहत असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। जिससे आदिवासियों की भावना पर ठेस पहुंचा है। समाज के लोगों ने प्रशासन से दोषियों को तीन दिनों के अंदर गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग किया है। अगर प्रशासन इस बात को नजर अंदाज करती है तो आदिवासी समाज अपने स्तर से सामाजिक दंड दोषियों को देने का काम करेगा। आदिवासी जल, जंगल, जमीन की रक्षा कर सकता है तो अपने हक अधिकार के लिए कुछ भी कर सकते है। असमाजिक तत्वों ने पूज्य वीर शहीदों की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर लोगों को आक्रोशित करने का काम किया है साथ भावनाओं को ठेस भी लगाया है। आक्रोश व्यक्त करने वालों में संदीप उरांव, रामदास बेदिया, जनार्दन मुंडा, ईश्वर मुंडा, भुनेश्वर बेदिया, हरेंद्र, रोहित, गौतम बेदिया, कृष्णा, सन्नी, संजय, प्रिंस, कमल, जितेंद्र, राजेंद्र, नकुल सहित अन्य शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30FmvRv






No comments:
Post a Comment