Breaking

Friday, August 14, 2020

समारोह स्थल पर गिने-चुने लाेग ही पहुंच पाएंगे स्क्रीनिंग के बाद स्टेडियम में दिया जाएगा प्रवेश

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय मुख्यालय हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में होगा। जहां पूर्वाह्न 9:05 बजे डीसी आदित्य कुमार आनंद राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इस अवसर पर अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों के द्वारा परेड प्रस्तुत किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को लेकर हर साल की तरह होने वाले कार्यक्रम में इस बार फेरबदल किया गया है। इस वर्ष प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगे। वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल स्टेडियम में गिने चुने लोगों को प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। प्रवेश करने वाले अधिकारियों से लेकर आम लोगों का तापमान मापने के बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने दिया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि वे 8:05 तक स्टेडियम में अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। इसके पूर्व जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत 8:00 बजे डीसी आवास पर झंडा तोलन से होगा। 8:10 बजे डीसी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के आला अधिकारी शहीद स्मारक पर शहीदों को जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 8:30 बजे पुलिस लाइन शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य समारोह स्थल कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में झंडा तोलन झंडोतोलन के बाद डीसी अपने संबोधन में जिला प्रशासन की उपलब्धियों और कामयाबियों को आम जनता के साथ साझा करेंगे।

10:20 बजे एसपी कार्यालय में झंडोतोलन
मुख्य समारोह के बाद 10:00 बजे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 10:15 बजे समाहरणालय मे डीसी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 10:20 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी कार्तिक एस झंडा तोलन करेंगे। 10:25 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में डीडीसी अभय कुमार सिन्हा झंडा तोलन करेंगे। पुलिस लाइन में 10:40 बजे झंडोतोलन किया जाएगा। जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर निगम कार्यालय में रोशनी तिर्की, सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मेघा भारद्वाज जिला शिक्षा कार्यालय में डीईओ लुदी कुमारी, डीएसई और झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में डीएसई नवल किशोर, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉक्टर संजय जयसवाल, सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ अमिताभ भगत राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

आज सम्मानित किए गए जाएंगे 13 काेराेना वारियर्स

कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए कोरोना वारियर्स के रूप में चयनित 13 लोगों को उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। जिला स्तर पर चयन किए गए 13 लोगों को मुख्य समारोह स्थल पर झंडोतोलन के बाद सम्मानित किया जाएगा। जिन लोगों को सम्मानित किया जाएगा उनमें डॉ. निखिल आनंद, चिकित्सक एचएमसीएच, डॉ. इकबाल फारूकी चिकित्सक एचएमसीएच, मो.शाहनवाज अस्पताल प्रबंधक एचएमसीएच, सुबोध कुमार वार्ड बॉय, एचएमसीएच, केएस गीता रानी, एएनएम, संजय चौधरी अनुदेशक, आईटीआई, उमेश बड़ाईक सहायक अभियंता जलपथ प्रमंडल, गुरुदयाल दत्ता, कनीय अभियंता गुण नियंत्रण प्रमंडल, मोहम्मद खालिद, अरविंद कुमार सिंह पुलिस अवर निरीक्षक, बबिता कुमारी पुलिस अवर निरीक्षक, मनीष कुमार चंदेल, पुलिस संख्या 440, सरोज कुमार वर्णवाल पुलिस संख्या 26 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZLkMa

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages