Breaking

Sunday, September 20, 2020

लैंड म्यूटेशन बिल से जमीन की हाेगी लूट

रविवार को शहर के रंका मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमंत सरकार की कैबिनेट ने झारखंड लैंड म्यूटेशन की मंजूरी दी है। जो राज्य के लोगों के खिलाफ है। इस जनविरोधी कानून से लूट की छूट देने की योजना है। हेमंत सरकार इसे सोमवार को विधानसभा से पारित कराने की योजना में है।

भाजपा इस काले कानून को किसी भी परिस्थिति में विधानसभा में पारित नहीं होने देगी। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र द्विवेदी, राजीव रंजन तिवारी, मीडिया प्रभारी ब्रजेंद्र पाठक, रिंकू तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार मद्धेशिया, राजकुमार गुप्ता, संजय कश्यप, अविनाश पासवान, दिनेश चंद्रवंशी, यशवंत मिश्रा, संजय कांस्यकार, कैलाश कश्यप, राकेश शंकर गुप्ता, चंदन मालाकार, संतोष ठाकुर, रवीन्द्र यादव आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Land mutation bill will rob land


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35UFKJW

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages