
रांची में बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। हर बढ़ते दिन के साथ ठंडी हवाएं और तेज होती जा रही हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रांची में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रह सकता है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में झारखंड में कहीं भी बारिश नहीं हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e6Ay7D
No comments:
Post a Comment