शक्ति स्रोत जगतजननी मां दुर्गा की आराधना के प्रथम दिन से ही त्योहारों का पावन महीना शुरू हो गया है। ढेर सारी शॉपिंग के बिना तो किसी त्योहार की कल्पना अधूरी है। बाजार पहले की तरह फिर से गुलजार हैं। सोशल डिस्टेंसिंग-सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी सुरक्षा के प्रति सजग हैं।
ऐसे में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू होकर षष्ठी पूजा तक चलने वाले त्योहारों के इस सीजन में खरीदारी के अनुभव को और भी रोमांचक व यादगार बनाने के लिए दैनिक भास्कर लेकर आया है द ग्रेट पूजा उत्सव शॉपिंग एक्सपीरिएंस। पूजा उत्सव दुकानदारों-ग्राहकों को मंच प्रदान करता है, जिसमें दुकानदार आकर्षक ऑफर-डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं ग्राहकों को घर बैठे ऑफरों और डिस्काउंट की जानकारी मिलती है। 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले पूजा उत्सव से जुड़े प्रतिष्ठानों में खरीदारी कर आप भी जीत सकते हैं एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोओवन, मिक्सर ग्राइंडर जैसे ढेरों उपहार।
जीतें आकर्षक उपहार
दैनिक भास्कर पूजा उत्सव से जुड़े प्रतिष्ठानों में प्रत्येक खरीदारी पर आपको लकी कूपन मिलेगा। आपको बस इस लकी कूपन में अपना नाम, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां भरकर वहां रखे ड्रॉप बॉक्स में डाल देना है। लकी ड्रॉ के माध्यम से कूपन निकालकर भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेताओं को एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोओवन, कूलर, आरओ, गैसस्टोव, मिक्सर ग्रांइडर, इंडक्शन कूक टॉप जैसे घरेलू इस्तेमाल में आने वाले ढेर सारे आकर्षक उपहार मिलेंगे। विजेताओं को उनका उपहार दैनिक भास्कर द्वारा प्रदान किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FDBoMl






No comments:
Post a Comment