ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने बाेनस काे लेकर बड़ा निर्णय लिया है। फेडरेशन ने कहा कि 21 अक्टूबर तक बाेनस का भुगतान नहीं हाेने पर रेल का चक्का जाम किया जाएगा। फेडरेशन से जुड़े यूनियन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री डीके पांडेय ने शनिवार काे यूनियन कार्यालय में आयाेजित बैठक में सदस्याें काे संबाेधित करते हुए बताया कि फेडरेशन के महामंत्री शिव गाेपाल मिश्र ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कहा कि 21 अक्टूबर तक बोनस देने की घाेषणा नहीं किए जाने पर 22 अक्टूबर को रेल का चक्का जाम किया जाएगा।
बाेनस भुगतान कराने के लिए 20 अक्टूबर को देशभर में बोनस दिवस मनाते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शाखा से लेकर जोन स्तर पर धरना, प्रदर्शन, रैली आयोजित की जाएगी। पांडेय ने कहा कि बोनस हमारा हक है। उन्हाेंने कहा कि नाइट ड्यूटी नहीं मिलने पर रेलकर्मी नाइट ड्यूटी नहीं करेंगे। मौके पर मो. ज्याउद्दीन, वीडी सिंह, ओमप्रकाश, पीके मिश्रा, ओपी शर्मा, सोमेन दत्ता, आरएन चौधरी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37gWLP9






No comments:
Post a Comment