Breaking

Saturday, October 31, 2020

जुआ अड्डा पर छापा, शराब कारोबारी समेत 7 गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने बीती रात चेचरिया में एक कमरे में जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये जुआरियों में थाना क्षेत्र के चेचरिया निवासी चंदन कुमार, रामाश्रय प्रसाद, दिनेश कुमार, हेन्हो निवासी सह शराब व्यवसायी मनोज कुमार, नीरज कुमार, गोपाल राम, बंशीधर नगर के आनंद कुमार के नाम शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुये थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद ने बताया कि चेचरिया में एक कमरे में जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर चेचरिया में छापामारी अभियान चलाया गया जहां एक कमरे में जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी जुआरियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कोरोना जांच के पश्चात न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में कोई भी अवैध धंधा नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अवैध धंधा एवं गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की कार्रवाई गिरफ्तार जुआरी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Ky0cp

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages