Breaking

Saturday, October 31, 2020

घर में रखे पुराना जेवर व नकद की चोरी, केस

शहर के दीपुवा मोहल्ला के वार्ड नंबर 9 स्थित जयप्रकाश गुप्ता के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। इस संबंध में जय प्रकाश गुप्ता ने गढ़वा थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि दशहरा की छुट्टी होने के कारण सपरिवार अपने गांव बिशुनपुरा चले गए थे। इसी दौरान गुरुवार की रात 11:30 से लेकर 12:30 के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के पिछले हिस्से का ग्रिल का ताला तोड़कर एवं लकड़ी का दरवाजा को फाड़ दिया।

इसके बाद घर में घुसकर ₹30000 नगद ₹20000 का पुराना जेवर एवं घर में रखा अटैची बक्सा तोड़कर सारा सामान की चोरी कर लिया। इस घटना की शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने जग गए। इसके बाद चोर वहां से भाग निकला। इस घटना की सूचना जयप्रकाश को मोबाइल के द्वारा दिया गया। सूचना मिलने के बाद वह बिशुनपुरा से दीपुवा स्थित घर पहुंचे घर का स्थिति देखकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37YleJf

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages