Breaking

Sunday, October 18, 2020

जलापूर्ति याेजनाओं में देरी करनेवाली कंपनियाें काे होगा शाेकाॅज, सचिव ने निर्देश दिया था कि कंपनियाें से जवाब-तलब करें

जलापूर्ति याेजनाओं कोे पूरा करने में देरी करनेवाली ठेका कंपनियाें काे शाेकाॅज किया जाएगा। डीडब्ल्यूएसडी के अधीक्षण अभियंता आरएनपी शर्मा ने रविवार काे बताया कि रांची स्थित मुख्यालय में विभागीय सचिव की अध्यक्षता में जिले की सभी जलापूर्ति याेजनाओं की समीक्षा हुई थी। सचिव ने निर्देश दिया था कि कंपनियाें से जवाब-तलब करें। उन्हाेंने कहा कि धनबाद में डीडब्ल्यूएसडी के प्रमंडल-1 और प्रमंडल-2 में 14 से अधिक जलापूर्ति याेजनाएं हैं।

प्रमंडल-1 में बाघमारा, टुंडी, बलियापुर प्रखंड में 12 याेजनाएं चल रहीं हैं, जबकि प्रमंडल-2 में निरसा-गाेविंदपुर मेगा ग्रामीण जलापूर्ति याेजना और एक अन्य योजना पाइपलाइन में है। समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई याेजनाओं का क्रियान्वयन संताेषजनक नहीं है। विभाग उन ठेका कंपनियाें की रिपाेर्ट तैयार कर रही है, जिसके आधार पर जवाब-तलब किया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर कंपनियों काे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

टुंडी व माेहलीडीह याेजना में मुख्यालय से शोकॉज, 4 काे होनी है सुनवाई
एसई आरएनपी शर्मा का कहना है कि टुंडी ग्रामीण जलापूर्ति याेजना और माेहलीडीह लटानी जलापूर्ति याेजना में विलंब पर विभागीय सचिव ने शाेकाॅज किया है। इसकी सुनवाई 4 नवंबर काे रखी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lYQP15

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages