Breaking

Sunday, October 18, 2020

नगर निगम में होगा जल पर्षद का गठन, पूरे शहर क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था निगम के हवाले करने की तैयारी

राज्य में शहरी जलापूर्ति व्यवस्था नगर निकायाें काे साैंपने की कवायद शुरू हाे गई है। इसके लिए नगर विकास विभाग नियमावली तैयार कर रहा है। राज्य के अन्य निकायाें की तरह धनबाद में भी शहरी जलापूर्ति व्यवस्था नगर निगम के हाथाें में साैप दी जाएगी। इसकी पुष्टि नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने भी की है।

निगम काफी पहले से इसकी तैयारी कर रहा है। इस मुद्दे पर डीसी के साथ नगर आयुक्त और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक भी हाे चुकी है। डीसी के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शहरी जलापूर्ति याेजना के तहत बनी 30 जलमीनार काे अपने अधीन लेने काे तैयार भी तैयार हाे गया है। बाद में वह इन जलमीनाराें काे निगम काे साैंप देगा। नगर निगम में जल पर्षद के गठन का प्रावधान नगरपालिका एक्ट में भी है, लेकिन अब तक किसी निकाय में इसका गठन नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H2XtVy

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages