Breaking

Monday, November 23, 2020

5 दिनों में 6 डिग्री गिरा पारा, 10 पर पहुंचा, अभी और बढ़ेगी ठंड

(मो. एनाम खान) गढ़वा जिले का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लोग सुबह में ठंड से बचने को लेकर अलाव का सहारा लेने लगे हैं। वहीं गर्म कपड़ों का प्रयोग भी करने लगे हैं। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिनों दिन तापमान में गिरावट आने की संभावना व्यक्त किया गया है। बावजूद इसके अभी तक जिला प्रशासन द्वारा गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण की कवायद शुरू नहीं की गई है। इधर धीरे-धीरे ठंड जोर पकड़ने लगी है। लोगों को कंबल की जरूरत महसूस होने लगी है।

ऐसे समझें पिछले 5 दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम
18 नवंबर 32.5 16.5
19 नवंबर 31.5 15.5
20 नवंबर 29.8 15.7
21 नवंबर 28.6 12.7
22 नवंबर 26.5 10.5

नि:शुल्क कपड़ा बैंक से लाेग रहे गर्म कपड़े : सोमवार को सुबह से नि:शुल्क कपड़ा में गर्म कपड़ों के लिए दूर-दराज के गांवों से बहुत सारे ग्रामीण पहुंचे। संस्था के संस्थापक शौकत खान ने सभी जरूरतमंदों के बीच स्वेटर, जैकेट, टोपी और मास्क का वितरण किया।

डॉक्टर्स टिप्स: सुबह दो घंटे और शाम की ठंड से बचना जरूरी

शहर के मदरसा रोड स्थित तैबा हॉस्पिटल के डॉ अरशद अंसारी ने कहा कि इस समय सुबह के दो घंटे व शाम के समय ठंड से बचना जरूरी है। सुबह में बिस्तर से उठने के साथ ही गरम कपड़े पहनें।

गरीब-असहायों काे जल्द मिलेगा कंबल : निदेशक

जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग गढ़वा के सहायक निदेशक नीतीश कुमार निशांत ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिले में कंबल वितरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण को लेकर जिले को 82 लाख दस हजार रुपए प्राप्त हए हैं। उन्होंने कहा कि निविदा की प्रक्रिया कल से की जाएगी। लोगों को ठंड से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो | लव कु. दूबे


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39bna1t

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages