 
गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप, तिलकेश्वर गोप सहित अन्य उग्रवादियों की तलाश में जंगल व पहाड़ों पर सर्च अभियान चलाया। हालांकि उग्रवादियों के खिलाफ सफलता नहीं मिली। परंतु वे कामडारा व कुरकुरा थाना क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक पहुंचे। जहां ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए। उनकी समस्याओं से अवगत हुए। एसपी ने ग्रामीणों से उग्रवादियों की जानकारी देने की अपील की। साथ ही जो लोग मुख्यधारा से भटक गए हैं।
उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ग्रामीणों को आगे आने के लिए कहा है। एसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने इनामी नक्सलियों को पकड़ने में मदद करने वालों को इनाम के अलावा पुरस्कृत करने की भी बात कही। एसपी ने नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए भी कहा है। जिससे नक्सलियों की जान बचेगी और वे मुख्यधारा से जुड़कर रह सकेंगे।
इससे पहले गुमला एसपी ने पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाए। वे जंगल व पहाड़ों पर पैदल घूमे। अभियान के दौरान जवानों का हौसला बढ़ाया। एसपी ने कामडारा तथा कुरकुरा थाना क्षेत्र के सरीता, पिम्पी, जराटोली, पाकरटोली, ढेलाटोली, काराटोली, गवाह राम बॉर्डर एवं आसपास के वन क्षेत्रों में उग्रवादियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया।
इस अभियान में पुलिस अधीक्षक के साथ एएसपी बृजेंद्र कुमार मिश्रा, झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट मांगा कच्छप, एसडीपीओ बसिया दीपक कुमार, इंस्पेक्टर बसिया बैजू उरांव, थाना प्रभारी कुरकुरा सदानंद सिंह तथा झारखंड जगुआर एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/362OAVw

 
 
 
 





 
 Posts
Posts
 
 
No comments:
Post a Comment