गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर प्रत्येक वर्ष निकाले जाने वाले पांच दिवसीय प्रभातफेरी एवं शोभायात्रा सह नगरकीर्तन की जगह इस बार कोरोना के कारण सादगी के साथ मात्र एक दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन गुमला की अगुवाई में रविवार को किया गया। पालकोट रोड स्थित गुरुद्वारा से निकलकर मेन रोड होते हुए प्रभातफेरी जशपुर रोड गुरुद्वारा पहुंची। जहां सामूहिक नाश्ता व लंगर का आयोजन किया गया।
सिक्ख समाज के सभी बच्चे, बूढ़े एवं जवान बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल होकर ईश्वर का गुणगान कर रहे थे। सचिव गगनदीप सिंह ने कहा कि सोमवार को गुरु पर्व पर आयोजित कीर्तन एवं लंगर में सभी से सामाजिक दूरी का पालन एवं मास्क उपयोग करने की अपील की गई है। रांची से आए ग्रंथी बक्शीस सिंह ने इस अवसर पर अरदास की। मौके पर गुरुद्वारा जशपुर रोड से जगजीत सिंह खनूजा, रविन्द्र कौर, पालकोट रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र, सचिव रंजीत, हरजीत, परमजीत, गुरमीत, जसवंत, दिलदार, हरमीत, हरप्रीत, गुरविंदर, अमरजीत, राजिंद्र, कंवलजीत कौर, चंचल कौर, करनजीत कौर, इंदु कौर, इंद्रजीत कौर, संटी, बंटी, छोटू, रज्जी आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lfWOOh






No comments:
Post a Comment