Breaking

Tuesday, November 10, 2020

मिट्‌टी के दीये व खिलौना का हो रहा है निर्माण

गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में दीपावली पर्व को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस अवसर पर बभनी बाजार के टेरही गांव में मिट्टी के दीये व खिलौना के साथ बर्तन का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में कुम्हार जोर-शोर से लगे हैं। इस कार्य में जुटे लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते काम-धंधे पर काफी प्रभाव पड़ा है। दीपावली और छठ पर्व को लेकर कुछ उम्मीद भी जगी है। इसको लेकर मिट्टी का सामान को बनाया जा रहा है। इसकी तैयारी भी अगले माह से ही शुरू कर दी गई थी। पर्व के नजदीक आते ही सभी परिवार के सदस्य इस धंधे में लग जाते हैं। इससे रोजगार भी मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kjFp6T

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages