बिजली दर बढ़ाने काे लेकर जेबीवीएनएल ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयाेग में पुनर्विचार याचिका दायर की है। जेबीवीएनएल ने याचिका में घाटे का सिलसिलेवार जिक्र करने कर भरपाई के लिए दर बढ़ाने का तर्क दिया है। पड़ोसी राज्यों की बिजली दरों का भी हवाला दिया गया है। दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव घरेलू श्रेणी के विभिन्न वर्गों के अलावा कॉमर्शियल, इंडस्ट्रीयल, कृषि आदि श्रेणियों के लिए भी किया गया है।
इससे पहले जनवरी 2020 में जेबीवीएनएल ने बिजली दर बढ़ाने के लिए आयाेग काे प्रस्ताव दिया गया था। काेराेनाकाल के दाैरान हुई जनसुनवाई के दाैरान आयाेग ने बिजली दर में किसी तरह की बढ़ाेतरी नहीं करने का फैसला सुनाते हुए किए गए छाेटे बदलाव काे एक अक्टूबर से लागू कर दिया था। आयाेग के फैसले पर जेबीवीएनएल ने आपत्ति जताते हुए पुनर्विचार करने की मांग की हैं। हालांकि जेएसईआरसी ने अभी तक जेबीवीएनएल द्वारा दिए गए पुनर्विचार याचिका काे मंजूर नहीं किया हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WeosBc






No comments:
Post a Comment