Breaking

Sunday, December 13, 2020

पुटकी में बीसीसीएलकर्मी के घर से 15 लाख रुपए के जेवरात चोरी, घर में माैजूद थीं बुजुर्ग मां, गुलगुलिया गैंग पर संदेह

पुटकी स्टाफ काॅलाेनी में रविवार काे दिनदहाड़े बीसीसीएलकर्मी के घर चाेरी हाे गई। चाेराें ने करीब 15 लाख रुपए के गहने और नकद रुपए चुरा लिए। काेयलाकर्मी सुब्रताे दत्ता उर्फ मीठू ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है। उन्हाेंने पुलिस काे बताया कि वे भागाबांध काेलियरी में स्टोरकीपर हैं। उनकी पत्नी अपने भाई के घर गई हैं। बेटा काॅलाेनी में ही खेलने गया था और वे कार की सर्विसिंग कराने चिरूडीह गए थे। घर में सिर्फ उनकी बुजुर्ग और बीमार मां थीं। कुछ देर के लिए वे बाथरूम गईं, ताे उसी बीच चाेर घर में घुस आए। अलमारी का लाॅकर खाेलकर उन्हाेंने 20 हजार रुपए नकद, पत्नी का सोने का हार, चूड़ा, तीन जाेड़ी कनबाली, चार अंगूठी, बेटे, दिवंगत पिता और सुब्रताे की अंगूठी, मां की चूड़ी, हार, चेन, कनबाली चुरा ले गए। सुब्रत दोपहर 12 बजे घर लाैटे, ताे सभी कमरे और उनमें रखी अलमारियां खुली पाईं।

जांच- में लाखाें के गहने चाेरी हाेने का पता चला। खबर करने पर पुटकी पुलिस माैके पर पहुंची। सुब्रत ने गुलगुलिया गैंग पर संदेह जताया। पुलिस काे बताया कि जब वे कार से घर लाैटे, ताे उसी समय घाघरा पहने और गोद में बच्चा लिए एक महिला को एक जवान लड़के के साथ भागते देखा। उनके पास एक पोटली भी थी। चाेरी का पता चलते ही सबसे पहले उन्हीं दाेनाें पर शक हुआ। वह महिला भीख मांगने पहले भी दो घरों में गई थी। पुटकी थानेदार सरोज कुमार सिंह ने कहा कि चाेर जल्द पकड़े जाएंगे।

इधर, निरसा में ईसीएलकर्मी के घर से 2 लाख की चोरी

निरसा थाना क्षेत्र की चापापुर कोलियरी के कालीमाटी आवासीय परिसर में रविवार काे सुबह में चाेरी हाे गई। ईसीएल कर्मी राजेंद्र कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 52 हजार रुपए नकद और करीब तीन भर सोने के जेवरात चुरा लिए। राजेंद्र ने निरसा थाने में लिखित शिकायत की है। उन्हाेंने पुलिस काे बताया कि परिवार के सदस्य गांव गए हैं। वे खुद रविवार की सुबह 6:30 बजे चापापुर कोलियरी कार्यालय की ओर गए थे। 10:30 बजे लौटे, तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। कमरे के गए, ताे अलमारी टूटी मिली और उसमें रखा सामान बिखरा हुआ था। पड़ताल में पता चला कि अलमारी में रखे 52 हजार रुपए, सोने की अंगूठी, सोने का हार, मंगटीका और चांदी के जेवरात गायब है। राजेंद्र ने चाेरी हुई कुल संपत्ति करीब 2 लाख रुपए की बताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेमो पिक्चर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gLnSog

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages