Breaking

Monday, December 14, 2020

कोरोना के 16 नए मरीज मिले, एक बुजुर्ग की मौत

सोमवार को जिले में 16 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज की पहचान की गई। इसमें शहर से चार मरीज शामिल हैं, जिसमें कलेक्टोरेट में पदस्थ जिला व्यापार एवं उद्योग अधिकारी परिवार समेत पाॅजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को जिले के एक कोरोना पाॅजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कलेक्टोरेट में लगातार कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद कलेक्टर ने सभी को कोरेाना जांच कराने कहा था। कोरोना जांच के लिए शुक्रवार को कलेक्टोरेट में कैंप भी लगाया थ, जिसमें 203 लोगों की जांच की गई थी। इस जांच में छूट गए लोगों के भी जांच कराने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते जिला व्यापार एवं उद्योग अधिकारी सोमवार को एंटीजेन रैपिड किट से जांच कराई, जिसमें वे पाॅजिटिव पाए गए। इसके बाद उनके परिवार की जांच में दो और लोग पाॅजिटिव मिले।

बुजुर्ग को हो रही थी शरीर में जलन, चल रहा था इलाज
चारामा विकासखंड के 89 साल के बुजुर्ग को शरीर में जलन की शिकायत होने पर 5 दिसंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में बुजुर्ग को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान 12 दिसंबर को बुजुर्ग की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/383arvF

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages