Breaking

Sunday, December 13, 2020

बीबीएमकेयू- पीजी दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी, चयन सूची में कई गड़बड़ियां, 20 जगहाें पर एक ही छात्रा का नाम

बीबीएमकेयू के पीजी सत्र 2020-22 में दाखिले के लिए रविवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी हाेते ही विवाद शुरू हाे गया है। सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसमें एक ही विद्यार्थी का नाम कई बार दर्ज कर दिए गए हैं। पीजी हिंदी की सूची में ताे लक्ष्मी कुमारी (पिता: पंचू हांसदा) का नाम 20 बार दर्ज है। पीजी काॅमर्स की सूची में अभिषेक कुमार महू, पवन पासवान, शीला कुमारी, प्रियंका कुमारी के नाम दाे-दाे बार हैं। इसी तरह कई नामाें में दाेहराव है। इसी वजह से कई विद्यार्थियाें के नाम पात्रता के बावजूद सूची में नहीं आ सके। कई दूसरी तरह की भी गलतियां हैं, जैसे- सूची में एक छात्रा की जन्मतिथि 45 अप्रैल 1999 दर्ज है।

कटऑफ मार्क्स से ज्यादा अंक पानेवालाें के नाम सूची से गायब

इधर, छात्र संगठनाें ने मेरिट लिस्ट का विराेध शुरू कर दिया है। आजसू के विवि अध्यक्ष विशाल महतो ने कहा है कि एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम वाले विद्यार्थी का नाम कई बार है। कई के नाम कट ऑफ मार्क्स से ज्यादा होने के बावजूद लिस्ट में नहीं हैं। अंग्रेजी में कटऑफ 63.01% है, लेकिन 63.56% अंक के बावजूद बीसी -1 श्रेणी के एक छात्र का नाम सूची में नहीं है। इसी तरह, गणित में कटऑफ 57.39% है, लेकिन 64.22% अंक वाले बीसी-1 के एक छात्र का नाम नहीं है। विवि खुद इसकी जांच कर सकता है। इसलिए उसे गड़बड़ियाें काे ठीक कर फिर से सूची जारी करनी चाहिए।

टेस्ट ड्राइव के नाम पर बुलेट ले भागा, स्कूटी वहीं छोड़ गया

धैया के रहने वाले सिद्धार्थ प्रकाश की बुलेट रविवार को एक जालसाज टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर भाग गया। विश्वास दिलाने के लिए वह अपनी पुरानी स्कूटी खड़ी कर गया था। सिद्धार्थ ने बुलेट बेचने के लिए सोशल साइट पर विज्ञापन दिया था। खुद को अंशुमान मेहता बताने वाले ने उनसे मोबाइल पर संपर्क किया। फिर वह स्कूटी से उनके घर पहंुचा। टेस्ट ड्राइव के लिए बुलेट ले गया, तो फिर नहीं लौटा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nh6Z7f

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages