Breaking

Thursday, December 17, 2020

गोशाला के नाम पर प्रति ट्रक ₹300 वसूली करने का आरोप

गिरिडीह ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने बालमुकुंद स्पंज आयरन पर गौशाला के नाम पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। डीसी को आवेदन देकर कहा है कि प्रति ट्रक तीन सौ रुपया वसूला जाता है और उसकी रसीद भी नहीं दी जाती है।

ट्रक लोड और अनलोड करने पर कई वर्षों से यह राशि ली जा रही है। ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने डीसी से मांग किया कि गौशाला के नाम पर इस अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए स्पंज आयरन के मालिक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाए। यदि इस अवैध वसूली को नहीं रोका गया तो एसोसिएशन आंदोलन करेगा। आवेदन सौंपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित गौरव उफ कम्पू यादव, सिद्धार्थ नाथ, महेश कुमार, नरेश कुमार आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accused of recovering ₹ 300 per truck in the name of Goshala


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IZVdz7

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages