देवघर जिले के सारवां में स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा सामने आया है। सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाइड्राेसील का ऑपरेशन कराने गए 60 साल के दिव्यांग हरि राणा की डाॅक्टराें ने नसबंदी भी कर दी। परिजनों का आरोप है कि परिवार नियाेजन में पिछड़े स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य पूरा करने के लिए डॉक्टरों ने यह करतूत की। पीड़ित ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंतरि से इसकी शिकायत की है। डीसी ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए सिविल सर्जन काे जांच का आदेश दिया है।
पीड़ित हरि राणा के भतीजे आनंद कुमार ने बताया कि मेरे चाचा देखने में अक्षम हैं। हाइड्रोसील से परेशान होने के कारण उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क किया। परामर्श के अनुसार, 30 नवंबर को मेरे चाचा हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने धोखे से नसबंदी कर दी। उस समय स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियाेजन पखवारा चल रहा था। अपना काेटा पूरा करने के लिए डाॅक्टराें ने बिना हमलाेगाें काे बताए यह करतूत कर डाली। मैंने डीसी से कार्रवाई की मांग की है। इंसाफ नहीं मिला ताे सीएम हेमंत साेरेन से मामले की शिकायत की जाएगी।
दिव्यांग हरि राणा ने कहा- हाइड्राेसील का ऑपरेशन कराने आया था, बाद में पता चला नसबंदी कर दी
मैं सारवां प्रखंड के मंझलाडीह गांव का रहने वाला हूं। दाे-तीन साल से हाइड्राेसील से परेशान हूं। सरकारी अस्पताल के डाॅक्टराें से चेकअप कराया ताे मामूली ऑपरेशन कर इस समस्या से निजात दिलाने की सलाह दी। इसके बाद 30 नवंबर को मैं भतीजा आनंद कुमार के साथ सारवां अस्पताल गया। वहां डाॅक्टराें ने एक कागज पर हस्ताक्षर कराया। मुझे ऑपरेशन रूम में ले गए। मैं नेत्रहीन हूं, इसलिए पता नहीं चला कि वे क्या कर रहे हैं। मैं भतीजे के साथ घर चला आया। 10 दिसंबर काे गांव के स्वास्थ्यकर्मी प्रकाश कुुमार काे अस्पताल का कागज दिखाया ताे उसने बताया कि आपने हाइड्रोसील के ऑपरेशन के साथ नसबंदी भी कराई है।
डीसी ने दिए जांच के आदेश, कहा-दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई हाेगी
देवघर के सिविल सर्जन काे जांच का आदेश दिया है। जांच में जाे भी दाेषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह बिना जानकारी दिए और सहमति लिए किसी की नसबंदी नहीं कर सकते। यह गंभीर मामला है। -मंजूनाथ भजंतरि, डीसी, देवघर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a94396






No comments:
Post a Comment