Breaking

Sunday, December 13, 2020

6 दिनों से लापता ईसीएलकर्मियों के परिजनों का धैर्य टूटा, पति दिव्यांग हैं, कम दिखता है फिर भी खदान में भेजा- लुस्की

137 घंटा बीत जाने के बावजूद ईसीएल एवं रेस्क्यू टीम खुदिया कोलियरी के भूमिगत खदान के जलमग्न एमएस सिम से लापता हॉलेज ऑपरेटर माणिक बाउरी एवं पंप ऑपरेटर बसिया मांझी का कोई सुराग खोजने में सफल नहीं हो सकी। 6 दिनों से भूमिगत खदान से लापता हुए अपने परिजन की खोज के लिए ठंड पर बैठे उनके परिजनों का धैर्य अब टूटने लगा है। लापता दोनों कर्मियों के परिजन ईसीएल प्रबंधन पर उनकी हत्या करने का भी आरोप लगा रहे हैं। वहीं खदान से पानी निकासी के लिए ईसीएल प्रबंधन ने खदान के अंदर 4 और सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में तीन सबमरसिबल पंप इंस्टॉल किए किए। इनमें से चार पंप खराब हो चुके हैं।

पत्नियों का छलका दर्द...

पति हॉलेज ऑपरेटर हैं, फिर कैसे खदान में भेजा-: कल्याणी
लापता हॉलेज ऑपरेटर माणिक बाउरी की पत्नी कल्याणी देवी ने कहा कि मेरे पति हॉलेज ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। खदान के बाहर लगे हॉलेज से ट्रॉली निकालना एवं घुसाना उनका काम था, परंतु ईसीएल प्रबंधन ने कैसे उन्हें खदान के अंदर भेजा? ईसीएल प्रबंधन ने पति और बसिया को जबरन खदान के अंदर भेजा। और कोई मजदूर नहीं गया। सोमवार की रात प्रबंधन ने ब्लास्टिंग कर पति एवं बसिया की हत्या कर दी।

खदान में जाकर देखना चाहती हूं कि खोज हो रही या नहीं- लुस्की
पंप ऑपरेटर बसिया मांझी की पत्नी लुस्की मंझियाइन ने कहा कि पति का एक पैर टूट जाने के कारण वह ठीक से चल-फिर नहीं पाते थे। साथ ही उन्हें ठीक से दिखाई भी नहीं देता था। कोलियरी प्रबंधन से कई बार मिन्नतें कीं कि उन्हें खदान के बाहर काम दिया जाए। इसके बावजूद जबरन उसे जलमग्न खदान के अंदर पानी निकालने के लिए भेजा गया। हमें परिवार के साथ खदान के अंदर भेजा जाए ताकि हम देख सके कि प्रबंधन पति को खोज रहा है या फिर सो गया है।

लगातार पानी निकाला जा रहा है। खदान में लगभग 30 मीटर पानी घटा है। सोमवार तक दोनों कर्मियों को सकुशल निकाल लिया जाएगा। दोनों कर्मियों के परिजनों से धैर्य की अपील है।

अजय कुमार शर्मा, अपर महाप्रबंधक, मुगमा एरिया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The patience of the relatives of the ECL workers who have been missing for 6 days is broken, the husband is physically challenged, but he still seems less sent to the mine - Lusky


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ac4oYr

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages