राज्य में नौ महीने बाद स्कूल-कॉलेज खोलने की सहमति तो बन गई, लेकिन स्कूल कब से खुलेंगेे इसे लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं आया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार काे जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय काे पत्र जारी किया। पत्र का विषय -विद्यालयाें के कार्यालय संचालन एवं गैर शैक्षणिक कार्याें के संपादन के संबंध में है।
इसमें कहा - विभाग की ओर से पूर्व में जाे आदेश जारी किया था उसमें कहा था कि सरकारी विद्यालयों के ऑफिस के संचालन के लिए कम से कम दाे शिक्षकाें से गैर शैक्षणिक कार्य कराया जाए। लेकिन नए आदेश में उसे रद्द कर 17 दिसंबर से विद्यालय के संचालन के लिए सभी शिक्षकाें की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। आदेश में बच्चाें काे स्कूल बुलाने-पढ़ाई शुरू कराने की बात नहीं है। पत्र में जाे निर्देश है उसे सिर्फ सरकारी विद्यालयों के संबंध में बताया है।
केयू ने कहा- हमें प्रशासनिक आदेश का इंतजार
केयू के प्रवक्ता डाॅ. एके झा ने कहा- जब तक प्रशासन इस दिशा में पत्र नहीं देता तब तक कॉलेज में ऑफलाइन पढ़ाई नहीं होगी। हमारे लिए लिखित आदेश ही मान्य है व उसका पालन करेंगे। इस संबंध में कोई चिट्ठी यूनिवर्सिटी प्रशासन को नहीं भेजी है। विवि ने पहले ही काॅलेजाें के प्रिंसिपल काे ऑफलाइन पढ़ाई की पूरी तैयारी रखने काे कहा है ताकि प्रशासन-यूजीसी का निर्देश आते ही पढ़ाई शुरू कराई जाए। जब तक ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हाेती ऑनलाइन क्लास होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38azrkH






No comments:
Post a Comment