रतन टाटा अब परित्यक्त (जिसे उपेक्षापूर्वक छोड़ दिया हो) श्वानों के लिए आदर्श परिवार खोजने में मदद करते हुए अपने इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने एक परित्यक्त श्वान के लिए आदर्श परिवार खोजने के लिए पहल की है। इस श्वान का नाम उन्होंने स्प्राइट रखा है। इस डॉग को पिछले दिनों कार चालक ने टक्कर मार दी थी, दुर्घटना में स्प्राइट के पिछले दो पैर खराब हो चुके हैं व डाक्टरों ने उसके दो पैर को जाेड़ते हुए दो चक्के लगाए हैं ताकि जब तक स्प्राइट का इलाज हो, पैरों पर ज्यादा दबाव न पड़े। रतन टाटा चाहते हैं कि इस परित्यक्त श्वान को प्यार करने वाले गोद लें। रतन टाटा ने इंस्ट्राग्राम पेज पर इससे संबधित फोटो-वीडियो भी पोस्ट की है।
पोस्ट को 5.37 लाख से ज्यादा लाइक किया गया
पोस्ट कर लिखा-आपने इससे पहले भी दो बार उदारता दिखा मेरी मदद की है। इसके लिए मैं आभारी हूं। मैं एक बार फिर स्प्राइट के लिए एक प्यार करने वाले परिवार को खोजने में मदद की अपील कर रहा हूं। रतन टाटा के पोस्ट को 5.37 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स ने लाइक किया है। टाटा समूह की 110 कंपनियों का स्वामित्व टाटा ट्रस्ट के पास है। इसके चेयरमैन होने के बावजूद रतन टाटा विनम्र, जमीन से जुडे व दूसरों में प्यार बांटते हैं। इससे पहले भी रतन टाटा ने आवारा डॉग को सड़क पर होने वाली दुर्घटना से बचाने के लिए डॉग के गले पर रेडियम वाले पट्टे लगाए थे, जिसकी चमक दूर से चालकों को दिखाई दे।
इधर, पालतू श्वानों को एडाॅप्ट करवा रही है संस्था
जमशेदपुर रेडपाॅस रेस्क्यू फाउंडेशन एडाप्शन कैंप आयोजित कर स्ट्रीट डाॅग को एडाॅप्ट करवा रहा है। पहले कैंप में 20 श्वानों को पालने को दिया है। संस्था बीमार व दुर्घटनाग्रस्त श्वान का इलाज करती है। वहीं स्ट्रीट डाॅग को खाना पहुंचाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3acW0I3






No comments:
Post a Comment