भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के सरकारी आवास पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। लेकिन, विधायक ने रविवार को ही यह घर खाली करना शुरू कर दिया है। वह फॉरेस्ट बंगला नंबर - 2 से सामान हटवा रहे हैं। नवीन जायसवाल को अभी सेक्टर टू स्थित ई-9 अलॉट हुआ है। उन्हाेंने वहां जाने से इनकार करते हुए उस आवास काे भी सरेंडर कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि अब वे किसी भी सरकारी मकान में नहीं रहेंगे। रांची में उनके पास अपना घर है। वह अब अपने निजी मकान में रहेंगे। भवन निर्माण विभाग ई-9 सेक्टर टू को किसी भी दूसरे व्यक्ति को आवंटित करने के लिए स्वतंत्र है।
विधायक ने रविवार को ही भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा, जिसमें कहा है कि वह एक सप्ताह के भीतर इस सरकारी आवास को पूरी तरह से खाली कर रांची भवन प्रमंडल - 1 के उपयुक्त अधिकारी को चाबी सौंप देंगे। इसके बाद विभाग इस मकान के साथ-साथ उन्हें अलॉट किए दूसरे मकान को भी किसी दूसरे व्यक्ति को आवंटित करने के लिए स्वतंत्र होगा।
विधायक ने कहा- यह सम्मान के खिलाफ, इसलिए खाली कर रहा
हाईकाेर्ट में सुनवाई से पहले ही सामान हटवाना क्यों शुरू किया, इस सवाल पर नवीन ने कहा-राज्य सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर जिस प्रकार मेरे साथ पेश आई, वह पीड़ादायक है। यह घटना सम्मान के खिलाफ है, इसलिए सरकारी आवास खाली कर रहा हूं।
अब तक किसी विधायक से घर खाली नहीं कराया गया
हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि झारखंड बने 20 साल हो गए। कई सरकारें आईं और गईं। कई विधायक इस दौरान लगातार जीते, पर पूर्व में उन्हें आवंटित मकान को दूसरी सरकार ने खाली नहीं कराया। ऐसे कई उदाहरण हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oPbRAY






No comments:
Post a Comment