Breaking

Saturday, December 12, 2020

जेएनएसी- नक्शा के बिना बिल्डिंग बनाने वालों को दिया जाएगा नोटिस, सील किए भवन का काम हाेने पर दर्ज होगा केस

बिष्टुपुर, कदमा व साेनारी समेत अन्य क्षेत्राें में बिना नक्शा के बनाए भवन मालिकाें के खिलाफ जेएनएसी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसमें कई लाेगाें ने जेएनएसी से नक्शा ही पास नहीं कराया है। कई ने सरकारी कर्मचारियाें से सांठगाठ कर बिल्डिंग का काम शुरू किया है।

ऐसे भवन निर्माताओं की जांच कर डीसी-एसडीओ काे रिपाेर्ट साैंपी थी। जेएनएसी के एसओ कृष्ण कुमार ने बताया एक-दाे दिन में सभी भवन निर्माताओं काे नाेटिस जारी कर दिया जाएगा।

आदेश की अवहेलना पर जुर्माना वसूली

कई भवनाें काे जेएनएसी ने सील किया है। चेतावनी दी कि आगे काेई काम न करें। आदेश की अवहेलना हाेगी ताे कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JZDIiP

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages