Breaking

Monday, December 14, 2020

फर्जी नक्सली बनकर व्यापारी से लूट दो फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

ग्राम पीवी 122 के मछली व्यापारी से फर्जी नक्सली बनकर बंदूक की नोक पर 5 लाख नगद व जेवरात लूटने वाले फरार तीन आरोपियों में से 2 आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से पकड़ा है। आरोपियों ने छोटेबेठिया में भी दो लोगों से लूट की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी व अन्य सहयोगियों को पुलिस पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है। वर्तमान में पकड़े गए दोनों आरोपियों की लूट में मुख्य भूमिका थी। वर्तमान में इस लूट की घटना में लिप्त एक आरोपी अब भी फरार है।
पीवी 122 में मछली व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपी संजीत विश्वास उर्फ गदई (22) पिता जयदेव निवासी पीवी 92 तथा अनंत गोलदार उर्फ गणेश (25) पिता अनादि निवासी बेचाघाट को पखांजूर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी 18 नवंबर को कापसी के ग्राम पीवी 112 मछली व्यवसायी विश्वजीत अधिकारी के घर से बंदूक की नोक पर 5 लाख तथा 2 लाख के गहने की लूट की थी। वहीं 16 नवंबर को ग्राम छोटेबेठिया में एक ही रात को कुमारेश सरकार तथा असीमानंद मंडल के घर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से सभी मुख्य आरोपी पैसे का बंटवारा कर अलग-अलग फरार हो गए थे।

दोनों आरोपी को एक-एक लाख मिले थे, खर्च कर दिए
वर्तमान में इस मामले में एक और मुख्य आरोपी पंकज हालदार उर्फ पोचा फरार है। पुलिस ने बताया कि दोनों को लूट की रकम से एक-एक लाख रुपए हिस्से में मिला था, लेकिन दोनों ने इस फरारी के दौरान सारी रकम खर्च कर दी। गिरफ्तारी के बाद संजीत के पास से पांच हजार तथा अनंत के पास से 4500 रुपए ही बरामद हुए। पखांजूर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया दोनों आरोपियों ने घटना में लिप्त होने की बात कबूली है। साथ ही जिनके घरों से लूट हुई थी उन्होंने भी इन्हें पहचान लिया है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KrasRW

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages