Breaking

Wednesday, December 16, 2020

गीदम धान खरीदी केंद्र प्रभारी को कलेक्टर ने किया बर्खास्त

दंतेवाड़ा जिले के गीदम धान खरीदी केंद्र में एक बोरे में तय मात्रा से ज्यादा धान लेने की शिकायत के बाद कलेक्टर ने तुरंत जांच के लिए अफसरों को भेजा। इसके बाद खरीदी केंद्र प्रभारी विजेंद्र ठाकुर की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। बुधवार के अंक में भास्कर ने भी इस गड़बड़ी के बारे में खबर प्रकाशित की थी। इधर दंतेवाड़ा जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई से हड़कंप भी मच गया है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि धान खरीदी में गड़बड़ी किए जाने के मामले में गीदम धान खरीदी केंद्र प्रभारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। धान खरीदी मामले में अगर किसी तरह की लापरवाही होती है तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी व संबंधित पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

कलेक्टर ने बाकी खरीदी केंद्रों में भी बरती सख्ती
गीदम में धान खरीदी की गड़बड़ी उजागर होने के बाद कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के अन्य धान खरीदी केंद्रों में भी सख्ती बरती है। उन्होंने अफसरों को बराबर मॉनिटरिंग के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जहां भी गड़बड़ी होगी, संबंधितों पर कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nsLgZZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages