Breaking

Saturday, January 9, 2021

हज यात्रा 79 हजार महंगी सिर्फ 900 ने भरे फॉर्म, 2019 में थे 2100 आवेदन; इस बार 1200 फॉर्म कम हुए

हज के पाक सफर पर जाने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी है। पर अभी तक 900 आवेदन ही आए हैं। ये आवेदन वर्ष 2019 के मुकाबले आधे से भी कम हैं। उस समय झारखंड से 2100 लोग हज के लिए गए थे, वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण यात्रा की अनुमति नहीं मिली। इस वर्ष होने वाली यात्रा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। साथ ही, वर्ष 2019 की तुलना में यात्रा 79 हजार महंगी भी हो गई है।

इस बार हज में जाने वाले यात्रियों का संभावित खर्च 3 लाख 69 हजार 50 रुपए है। वहीं, 2019 में 2 लाख 90 हजार रुपए ही देने पड़े थे। इस बार सऊदी अरब सरकार ने वैट की दर 5 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर कर दी है। वहीं, वीजा फीस के नाम पर भी करीब 6 हजार रुपए वसूला जा रहा है। कोरोना के कारण इस बार यात्रा अवधि भी करीब 10 दिन घटा दी गई है। पहले 35-45 दिन की अवधि होती थी। जबकि, इस बार 30 से 35 दिन रहेगी।

बुजुर्ग, नाबालिग और बीमार नहीं जाएंगे हज

सऊदी अरब सरकार के नए नियम के तहत इस बार गर्भवती महिलाएं हज पर नहीं जा सकेंगी। किडनी, लिवर, कैंसर, हार्ट से संबंधित रोगियों की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 18 साल से कम और 65 से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी हज यात्रा नहीं कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nvJrdS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages