Breaking

Friday, January 8, 2021

नितेश रोशन अंचलाधिकारी व संजीत कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी नियुक्त हुए

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव के अवकाश पर चले जाने के कारण जिले के उपायुक्त राजेश पाठक ने परिक्ष्यमान उप समाहर्ता नितेश रौशन खलखो को खरौंधी प्रखंड का अंचलाधिकारी नियुक्त किया है। वहीं गढ़वा के परिक्ष्यमान उप समाहर्ता संजीत कुमार सिंह को खरौंधी प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। इसके अलावा कार्य हित एवं स्थानीय व्यवस्था के तहत उपायुक्त ने इसी प्रकार केतार, विशुनपुरा और संगमा प्रखंडों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में गढ़वा के अन्य परिक्ष्यमान उप समाहर्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिसके अनुसार परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता गढ़वा के नितेश भास्कर को केतार प्रखंड का अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। वहीं विशुनपुरा प्रखंड में परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता जयपाल महतो को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता दीपक मिंज को संगमा प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। इस संदर्भ में विस्तृत पत्र जारी करते हुए उपायुक्त ने उपरोक्त सभी परिक्ष्यमान उपसमाहर्ताओं को आवंटित प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में विधिवत रूप से योगदान और प्रभार ग्रहण कर वर्णित पद पर दैनिक कार्यों का निष्पादन का निर्देश दिया है। साथ ही योगदान एवं प्रभार ग्रहण के संबंध में अधोहस्ताक्षरी को सूचित करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि विशुनपुरा, केतार और संगमा प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी का पद काफी समय से रिक्त था। जबकि खरौंधी में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में उपरोक्त रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से उपरोक्त प्रखंडों में विकास कार्यों को गति देने में सहुलियत होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q672DE

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages