सासाराम. कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए अब रोहतास जिले में भी 31 मार्च तक लर्निंग टेस्ट व ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पर रोक लगा दी गई है। परिवहन विभाग में कोरोना वायरस के संक्रमित बीमारी के खौफ को देखते हुए फिलहाल ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लेने पर भी रोक लगा दी है।
ड्राइविंग लाइसेंस या फिर आरसी लेने के लिए अब किसी को भी डीटीओ कार्यालय आने नहीं दिया जायेगा। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद जिआउल्लाह ने बताया कि इस बाबत राज्य परिवहन विभाग से निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित खतरे तथा सोशल डिस्टेंसिंग को केंद्रित रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक तौर पर सरकारी कार्यालयों में आने से बचें।
साथ ही कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा समय-समय दिए जा रहे परामर्श को गंभीरता से लेते हुए अनुपालन सुनिश्चित बनाएं। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक रोहतास जिले में कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है लेकिन इसके बावजूद भी लोग पूरी सतर्कता बरतें। साथ ही लोगों से भीडभाड़ वाली जगहों पर जाने, सर्दी-जुकाम या बुखार होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने तथा सार्वजनिक स्थानों पर छींकते, खांसते व थूकते वक्त पूरी सावधानी बरतें।
इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी या जुकाम आदि की शिकायत है तो वह मास्क पहने तथा भीड़भाड़ वाली जगहों से स्वयं को दूर रखे। साथ ही निजी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं या फिर हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। उन्होंने सभी लोगों से ऐसे सभी तरह के अपने कार्यक्रमों को कुछ समय के लिए स्थगित करने का आह्वान किया है, जिनमें अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित होने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dhcmyH






No comments:
Post a Comment