Breaking

Friday, March 20, 2020

कोरोनावायरस और जनता कर्फ्यू को लेकर रेलकर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान, अफवाहों से दूर रहने की अपील

डेहरी. प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति रेलकर्मियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मेडिकल अधिकारी सह डेहरी रेलवे अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में रेल कॉलोनियों एवं कार्यालयों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों से जनता कर्फ्यू में शामिल होने एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति गंभीर रहने की अपील की।

रेलकर्मियों एवं आम लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें और सावधानी बरतें। कहा कि इस घातक वायरस से बचाव के तरीके को अपनायें। साबुन या सैनेटाइजर से हमेशा हाथ धोते रहें और कोशिश करें कि भीड़ वाली जगहों पर न जाय। सर्दी, खांसी, जुकाम एवं गले में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। वहीं खांसते वक्त हमेशा मुंह को ढकें, कोरोना वायरस के संक्रमण के संदिग्ध व्यक्ति की सुचना तुरंत रेल प्रशासन, राज्य सरकारों को दें।

डीआरएम बोले कि डटें रहें रेलकर्मी
प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू की अपील के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने सभी रेलकर्मियों को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ मजबूती से डटे रहने को कहा है। रेलकर्मियों को संबोधित पत्र में रेल प्रबंधक ने कहा है कि भारत में इस संक्रमण को फैलने से रोकने में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप रेलकर्मियों ने इस महामारी के खिलाफ जो दृढ़ता व तत्परता दिखाई है। उसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एंव महाप्रबंधक ने स्वयं की है। इस विपदा के समय आपका डटे रहना आपके साहस एवं कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है, जिसके लिए आप सभी रेलकर्मी बधाई के पात्र हैं। मुझे आशा है इसी दृढ़ता और सूझबूझ के साथ कोरोनावायरस के संक्रमण के खिलाफ मजबूती से डटे रहेंगे और अंततः परास्त भी करेंगे।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, उदय कुमार, नर्सिंग सिस्टर पुष्पा, अस्पताल सहायक यशवंत कुमार, ईसीआरकेयू डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह, रमेश चन्द्रा, विजय बहादुर, रेल पथ निरीक्षक अभय कुमार, राम पुकार यादव सहित इंजीनियरिंग विभाग के दर्जनों रेलकर्मी एवं रेल कॉलोनियों में रेलकर्मियों के परिजन उपस्थित थे।

आवश्यक सेवा वाले ही सड़क पर निकलें: बीरेंद्र
समाजसेवी व रेलकर्मी वीरेन्द्र पासवान ने प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गए जनता कर्फ्यू में रेलकर्मियों के परिजनों एवं आमजनों से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों को छोड़कर सभी लोग न सड़क पर निकलें। ना ही पार्क जायें। बल्कि घर में ही रहें। हम स्वस्थ तो देश स्वस्थ होगा। जनता कर्फ्यू देश सेवा के लिए बडा़ दिन होगा। हम मिलकर कोरोना वायरस के संक्रमण को परास्त कर सकते हैं। जनता कर्फ्यू के माध्यम से इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के चक्र को रोका जा सकता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो 14 घंटे का कर्फ्यू वायरस चक्र में एक ब्रेक साबित हो सकता है। 12 घंटे अगर वायरस को नए इंसानी शरीर नही मिलेंगे तो वातावरण में मौजूद काफी वायरस खत्म हो जाएंगे। हमारी सड़कें, दफ्तरों के दरवाजे, रैलिंग लिफ्ट आदि स्वतः ही सैनेटाइज हो जाएंगे और इस तरह हम कोरोना वायरस के खिलाफ आधी जंग जीत जाऐंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जागरूकता अभियान में शामिल कर्मी व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U7jB4J

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages