नरदह पंचायत के योगीराज वार्ड संख्या-नौ के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया रणधीर कुमार पर मनरेगा की राशि में जॉब कार्डधारियों ने हेरा-फेरी का आरोप लगाया है। वार्ड संख्या- 6,7,8,9 के जाॅब कार्डधारी प्रमोद मेहता, गिरजा देवी, भुटो मेहरा, किशन कुमार, मनोज मेहता, रीता देवी, शोभा देवी, विजय मेहरा, अंजू देवी, शंकर कुमार, विभा कुमारी, रंजन देवी, साजन मेहता, घोलटी देवी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और मंत्री से लिखित शिकायत भी की है। जॉब कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि पूरे पंचायत के कार्डधारियों से उप मुखिया रणधीर कुमार बैंक या सीएसपी सेंटर पर राशि निकासी के नाम पर अंगूठा का निशान लगवाकर पूरी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा लेते हैं। बाद में कार्डधारियों को 200-200 रुपए थमा देते हैं। जबकि यह हम लोगों के मजदूरी की मात्र 10 प्रतिशत राशि होती है। पूरी राशि की मांग करने पर उपमुखिया दबंगई दिखाकर गाली-गलौज और मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। उप मुखिया द्वारा कहा जाता है जी सभी विभागीय अधिकारियों को कमीशन देना होता है, जहां जाना है जाओ। कार्डधारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी डीएम को आवेदन देकर इसकी शिकायत की गई थी। पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित दर्ज करा सकते हैं प्राथमिकी : मनरेगा पीओ
मनरेगा पीओ सुप्रिया कुमारी ने मामले को जांच का विषय बताया। उन्होंने कहा कि हम जॉबकार्ड धारियों के खाते में रुपए ट्रांसफर कराते हैं। यह उनकी जवाबदेही बनती है कि उस राशि को खुद निकाले या किसी और को दे दें या किसी और के खाते में ट्रांसफर कर दें। अगर कोई जबरन कार्डधारियों पर दबाव डालकर रुपए की निकासी कराता है तो वह ऐसे लोगों पर थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराएं। वहीं उपमुखिया रणधीर कुमार ने बताया कि इससे पहले भी 9 अप्रैल को शिकायत की गई थी, फिर 24 अप्रैल को आवेदन देकर शिकायत की गई। सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। राजनीतिक षड्यंत्र के चलते कुछ लोग नाहक आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d22cAR
No comments:
Post a Comment