Breaking

  

Thursday, April 30, 2020

क्वारेंटाइन सेंटर में लोगों के बीच सामग्री की गई वितरित

कोरोना महामारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय ग्वालपाड़ा में बनाए गए कम्युनिटी कैंप एमएमवी कॉलेज में क्वारेंटाइन किए गए लोगों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार एमएमवी कॉलेज, ग्वालपाड़ा को कम्युनिटी कैंप बनाया गया है। यहां अन्य प्रदेशों से आने वालों को रखने की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को ग्वालपाड़ा सीओ रविश कुमार के द्वारा यहां भर्ती लोगों के बीच एक-एक पीस स्टील की थाली, गिलास, कटोरा, धोती, लुंगी, गंजी, गमछा, साबुन, कंघी, पेस्ट, ब्रश, केश तेल सहित अन्य सामान दिया गया। सीओ रविश कुमार ने बताया कि बचे लोगों को दूसरे दिन सामान कावितरण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सामग्री का वितरण करते सीओ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2So8Cm8

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages