कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए देश में लागू लॉकडाउन के मद्देनजर देश के विभिन्न प्रदेशों से गुमला जिला अपने घर वापस लौटे कुल प्रवासी मजदूरों में से 65 प्रतिशत मजदूरों की डाटा इंट्री कर ली गई है। जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस दौरान गुमला जिले में दूसरे प्रदेशों से कुल 35034 लोग अपने घर लौटे। उसमें 21683 प्रवासी मजदूरों का पंजीयन हुआ है जिसमें से 14071 मजदूरों की मैपिंग की गई है।
जिसमें संबंधित मजदूर की पूर्ण विवरण तथा उसमें उसके कार्य कुशलता का भी उल्लेख किया गया है। जिला प्रशासन घर वापस लौटे सभी मजदूरों का डेटाबेस तैयार कर रही है। ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए आवश्यक सहायता व संसाधन उपलब्ध कराया जा सके। अपर समाहर्ता ने सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक प्रखंडों में डेटाबेस तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। उसमें सदर प्रखंड गुमला और पालकोट प्रखंड को छोड़कर शेष प्रखंडों में डाटा इंट्री का कार्य 70 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त शशि रंजन ने भी सभी अंचल अधिकारियों को सभी मजदूरों का डाटाबेस तैयार करने के लिए इंट्री करने में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YGWaS6






No comments:
Post a Comment