Breaking

  

Tuesday, June 30, 2020

चारो ओर नदियां, 90 फीसदी किसान, पर सिंचाई के साधन नहीं

एकअंबा गांव में पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। मौके पर बच्चों व वृद्धों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। थाना प्रभारी मिचराय पाड़या ने कहा कि पुसो नया थाना बना है। यह प्रकृति के दृष्टिकोण में परिपूर्ण है। क्षेत्र में गरीब किसान और मजदूर रहते हैं। यहां चारों तरफ नदियां हैं लेकिन सिचाई के साधन नहीं हैं, जबकि 90 प्रतिशत लोग किसान हैं। इस थाना क्षेत्र के रहने वाले हर लोग अपने काम में जुटे रहते हैं।

पुलिस पब्लिक की सेवा के लिए है। उन्होंने कहा कि यह थाना क्षेत्र अन्य थाना क्षेत्र से हर मायने में अव्वल हो इसके लिए पुलिस पब्लिक एक सूत्र मे बंधकर कार्य करने की जरूरत है। किसी प्रकार की कठिनाई हो तो आप निःसंकोच होकर पुलिस को बताएं। पुलिस आपके साथ हर समय सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। प्रशिक्षु पुअनि कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई लिखाई का घोर अभाव है।

लॉकडाउन में स्कूल बंद है। बच्चे घर में है। पढ़ाई घर पर नहीं कर पा रहे हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कई बच्चे कभी कभार रास्ते से भटक जाते हैं। उन्हें पढ़ाने और जिज्ञासा जगाने की जरूरत है। अभी के समय में स्कूल के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही है। इसमें भी हिस्सा ले। पुलिस छात्रों को पढाई मे रुचि बढ़ाने के लिए पढ़ाई की सामग्री दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rivers all around, 90 percent farmers, but no means of irrigation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZmxpK5

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages