धुरकी प्रखंड मे किसानों को नहीं मिला खरीफ फसलों का बीज व खाद्य नामक शीर्षक से दैनिक भास्कर मे खबर छपने के बाद प्रखंड के विभिन्न पैक्स केंद्र सोमवार को हरकत में आए और किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि धुरकी प्रखंड में इस वर्ष मानसून के अच्छी दस्तक से पहली बारिश में सभी तालाब और जलाशय पानी से भर गए हैं। वहीं किसानों को खेती के लिए शुभ माने जाने वाला आर्द्रा नक्षत्र भी समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी किसानों को कृषि विभाग से ससमय बीज उपलब्ध नहीं हुआ था।
इस संबंध मे भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर जायसवाल ने भी बीज नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। वहीं सोमवार को पैक्स केंद्र धुरकी व खुटिया मे कुल 100 किसानों के बीच पचास प्रतिशत अनुदानित राशि पर बीज का वितरण किया गया। इस दौरान धुरकी पैक्स केंद्र के अध्यक्ष एहसान अंसारी ने अपने केंद्र में पचास किसानों के बीच जड़हन धान का बीज वितरण किया।
वहीं खुटिया पैक्स केंद्र के अध्यक्ष इसराइल खान ने बताया कि 45 किसानों को धान बीज का वितरण कर दिया है। अध्यक्ष ने बताया कि पैक्स में धान बीज पर्याप्त है तथा उनके क्षेत्र मे पड़ने वाले सभी गांवों में किसानों को बीज उपलब्ध होने की सूचना भी दी जा रही है। इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर जायसवाल, किसान धीरेंद्र यादव, महबूब अंसारी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZjHkzT






No comments:
Post a Comment