Breaking

Friday, July 17, 2020

विश्व सनातन सेना के जिलाध्यक्ष बने जितेंद्र

विश्व सनातन सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा ने गढ़वा प्रखंड के उड़सुगी गांव निवासी जितेंद्र कुमार दुबे को गढ़वा जिला विश्व सनातन सेवा संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी देते हुए श्री विश्वकर्मा ने बताया कि विश्व सनातन सेना संगठन सनातन धर्म के उत्थान के कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जितेंद्र कुमार दुबे को गढ़वा जिला में संगठन को तैयार कर सनातन धर्म के कार्य में सेवा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CdnBdT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages