Breaking

Saturday, July 18, 2020

मेड़ों में अरहर, तिल की फसल लेने किसानों को दिया प्रशिक्षण

गोठान ग्राम सुभाषनगर (कृष्णानगर) में किसानों को वर्मी बेड की स्थापना, तालाब व खेतों के मेड़ों में अरहर, तिल लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विस्तार अधिकारी कापसी आरके पटेल द्वारा किसानों को नवनिर्मित तालाबों के मेड़ों व खेतों में दलहन-तिलहन लगाने प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी सर्वसम्मति से मेड़ों पर अरहर-तिल लगाने की बात कही। ग्राम में शीघ्र घुरुवा उन्नयन पूर्ण करने कहा गया। इसका सीएम फ्लैगशिप एप में एंट्री किया जा सके। 10 किसानों द्वारा स्वप्रेरित घुरुवा उन्नयन का एंट्री किया गया।
वर्मी और नाडेप टांका के लिए 60 किसानों का चयन : ग्राम पंचायत कृष्णनगर से वर्मी कम्पोस्ट टांका निर्माण के लिए 10 किसान एवं नाडेप टांका निर्माण के लिए 50 किसानों का चयन किया गया। पूर्व में निर्मित लगभग 35 बायोगैस संयंत्र के जीर्णोद्धार के लिए ग्रामसभा में प्रस्ताव देने कहा गया। निंदानाशक व कीटनाशक दवा, स्प्रेयर की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई। इस पर शीघ्र शिविर लगाकर सामग्री का वितरण करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों को मॉडल गोठान हरनगढ़ की उपलब्धियों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। इस मौके पर प्रभारी सरपंच रवि सरकार, सचिव अमल मांझी , वार्डपंच, ग्रामवासी उपस्थित थे। इसी तरह संबलपुर, केसेकोडी में कृषि विस्तार अधिकार चारगांव लीलेश साहू द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सरपंच पीलूराम, सचिव, गोठान समिति के सदस्य, महिला स्व सहायता समूह व ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामपंचायत इरकबूटा के गौठान ग्राम उडुमगांव में भी महिला स्व सहायता समूह एवं गौठान समिति के सदस्यों को आलोर की कृषि विकास अधिकारी सुचित्रा सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी यूआर कुंजाम, पीआरपी अनिता नेताम, सरपंच व सचिव उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Training in farmers to take arhar, sesame crop in rams


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CL8mbS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages