Breaking

Wednesday, August 12, 2020

1.46 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पिस्टल भी जब्त

लोकायुक्त कार्यालय रायपुर में पदस्थ एक चतुर्थ वर्ग कर्मचारी शंकर लाल वैष्णव पिता जोधाराम वैष्णव (30) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.46 करोड़ रुपए कीमती 730 ग्राम ब्राउन शुगर(हेरोइन) जब्त किया गया है। साथ ही 7.6 एमएम का एक ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मैग्जीन भी बरामद किया गया है। आरोपी से रायपुर एटीएस व आईबी की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों सूचना मिली थी कि जिले में अवैध नशीले पदार्थ खपाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी। सूचना पर एसपी ने साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने ग्राम घोड़ारी और रेलवे फाटक बेलसोंडा के आसपास नाकेबंदी की।

इसी दौरान नीले रंग की बगैर नंबर की एक मोपेड पर सवार होकर एक व्यक्ति महासमुंद की ओर आते देखा गया। लेकिन नाकेबंदी देख उसने गाड़ी मोड़ ली और भागने लगा। हालांकि टीम ने पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fl0ajZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages