जिले में कोरोना संक्रमितों का मिलना लगातार जारी है। मंगलवार को जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उपविकास आयुक्त प्रताप चन्द्र किचींगिया ने सिमडेगा जिला में 16 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। बीरू कॉम्प्लेक्स एवं जमजम कॉम्पलेक्स में कैम्प लगाकर जांच किया गया था। जिसमें 12 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गए है। सीएससी सिमडेगा से 01 एवं कुरडेग के 03 व्यक्ति शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीजों को आईसोलेट किया गया। पूर्व के इलाजरत 04 व्यक्ति स्वस्थ हुये है। सिमडेगा जिला में अबतक कुल 906 पॉजिटिव केस पाये गए हैं। जिनमें से 735 व्यक्ति स्वस्थ हो गये है।
कुल मृतकों की संख्या चार है। फिलहाल सिमडेगा जिला में 167 पॉजिटिव केस सक्रिय है। इधर ठेठईटांगर प्रखंड टुकूपानी पंचायत के मुखिया और एक बी एस एफ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद पंचायत सचिवालय को सील कर दिया गया है। बीडीओ मनोज कुमार ने लाउडस्पीकर से प्रचार करवाया है कि सभी जनप्रतिनिधि और बी एस एफ जवान के संपर्क में आने वाले लोग अपनी कोरोना जांच करा लें। एसडीओ ने की छापेमारी, पांच दुकान सील : उपायुक्त सुशांत गौरव के आदेशानुसार लगातार शिविर का आयोजन कर कोरोना जांच कराया जा रहा है।
शहर के बीरू कॉम्प्लेक्स एवं जमजम कॉम्प्लेक्स में शिविर लगाकर जांच कराया गया था। जिसमें 12 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स से कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन के नेतृत्व में व्यवसाय वर्ग के व्यवसायों में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर शहरी क्षेत्र के दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के नियमों एवं आदेशों के उल्लंघन करते पाये गए पांच दुकानों को सील किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YQgccD






No comments:
Post a Comment