Breaking

Monday, August 31, 2020

रैपिड टेस्ट अभियान...जिले में 4458 लोगों ने कोविड जांच कराई, 68 पाॅजिटिव मिले

सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों में कैम्प आयोजित करते हुए रैपिड किट से कोरोना जांच की गई। रैपिड किट से पांच हजार कोरोना जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 4458 लोगों ने कोविड जांच कराई। जिसमें से 68 व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। जिला मुख्यालय के नगर भवन में 400 व्यक्तियों ने जांच कराई। जिसमें 6 लोग पाॅजिटिव पाए गए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 99 व्यक्तियों ने जांच कराई।

जिसमें 5 पाॅजिटिव पाए गए। पंचायत भवन कोचेडेगा में 100 व्यक्तियों ने जांच कराई, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। पंचायत भवन सेवई में 101 व्यक्तियों ने जांच कराई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। पंचायत भवन कुल्लूकेरा में 100 व्यक्तियों ने जांच कराई, जिसमें 4 पाॅजिटिव पाए गए। पंचायत भवन बीरू में 100 व्यक्तियों ने जांच कराई, जिसमें 10 पाॅजिटिव पाए गए। पंचायत भवन तामड़ा में 100 व्यक्तियों ने जांच कराई, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए।

जिला मुख्यालय के नगर भवन में 400 व्यक्तियों ने जांच कराई, 6 लोग मिले पाॅजिटिव

एसएस प्लस टू हाई कोलेबिरा में 151 व्यक्तियों ने जांच कराई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। हाई स्कूल लचड़ागढ़ में 150 व्यक्तियों ने जांच कराई, जिसमें 6 पाॅजिटिव पाए गए। राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र लसिया में 100 व्यक्तियों ने जांच कराई, जिसमें 01 पाॅजिटिव पाए गए। उप स्वास्थ्य केन्द्र टुटीकेल में 50 व्यक्तियों ने जांच कराई। सभी नेगेटिव पाए गए। बोंगराम विद्यालय रेसिया में 49 व्यक्तियों का जांच हुई, जिसमें 1 पाॅजिटिव पाया गया। एसएस उच्च विद्यालय बानो में 150 व्यक्तियों का जांच हुई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। पंचायत भवन हुरदा में 200 व्यक्तियों का जांच हुई।

जिसमें 5 पाॅजिटिव पाए गए। महाबुआंग अन्तर्गत जनता हाई स्कूल जीतूटोली में 143 व्यक्तियों का जांच हुई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। प्रखण्ड परिसर कुरडेग में 114 व्यक्तियों का जांच हुई। सभी नेगेटिव पाए गए। पंचायत भवन हेठमा में 64 व्यक्तियों का जांच हुई, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। पंचायत भवन डुमरडीह में 91 व्यक्तियों का जांच हुई, जिसमें सभी नेगेटिव पाये गए। रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर में 76 व्यक्तियों का जांच हुई, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। पंचायत भवन रेंगारीह में 100 व्यक्तियों का जांच हुई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए।

पण्डरीपानी चौक में 150 व्यक्तियों का जांच हुई, जिसमें 5 पाॅजिटिव पाए गए। पंचायत भवन सलगापोंस में 112 व्यक्तियों का जांच हुआ, जिसमें 2 पाॅजिटिव पाए गए। एसएस उच्च विद्यालय जलडेगा में 300 व्यक्तियों का जांच हुआ, जिसमें 1 पाॅजिटिव पाए गए। पंचायत भवन लोम्बोई में 198 व्यक्तियों का जांच हुई, जिसमें 2 पाॅजिटिव पाए गए। बोलबा बाजार में 125 व्यक्तियों का जांच हुआ, जिसमें 1 पाॅजिटिव पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोलबा 167 व्यक्तियों का जांच हुई, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। बैंक ऑफ इण्डिया बोलबा परिसर में 100 व्यक्तियों का जांच हुई, जिसमें 1 पाॅजिटिव पाए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YTD2zM

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages