Breaking

Monday, August 31, 2020

सदर अस्पताल के डॉक्टर सुजीत कुमार मुर्मू का निधन, शोक

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुजीत कुमार मुर्मू का रविवार की देर शाम असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे काफी दिनों से बीमार थे। वे असाध्य रोग से पीड़ित थे।उनके निधन पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाडी,सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी क्षति बताया है।

विधायक भूषण बाड़ा ने सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ एस के मुर्मू के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि दिवंगत डॉ मुर्मू का चिकित्सा के क्षेत्र में जो योगदान है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दिवंगत डॉ मुर्मू हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहते थे। दिवंगत चिकित्सक बहुत कम ही मरीजों को रेफर करते थे। उनका हमेशा से प्रयास रहता था कि अस्पताल पहुंचे सभी मरीज यहीं स्वास्थ्य हों। उसे बाहर जाना न पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jB5luZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages