भंडरा थाना क्षेत्र निवासी बसंत साहू के 27 वर्षीय पुत्र कमल किशोर साहू उर्फ भोलू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। भंडरा थाना क्षेत्र की एक आदिवासी महिला ने 6 अगस्त को लोहरदगा एसटी एससी थाना में कमल किशोर साहू के खिलाफ यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि कमल किशोर साहू ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले 4 साल तक यौन शोषण किया।
जब महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो कमल किशोर साहू ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने न्याय के लिए थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कमल किशोर साहू को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। एसटी एससी थाना प्रभारी अब्राहम अल्मा मुर्मू ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच पड़ताल करते हुए त्वरित कर कमल किशोर साहू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी में भंडरा थाना पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब मामले पर कोर्ट में सुनवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DznF8n






No comments:
Post a Comment