राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को दिए जाने वाले विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इस पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। पहले इसके लिए अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई थी। गांवों में ओडीएफ स्थायित्व बनाए रखने और स्वच्छता की अच्छी आदतों को बढ़ावा देने के लिए मिशन द्वारा विभिन्न श्रेणियों में कुल चार करोड़ 34 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इन पुरस्कारों के लिए अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों, संस्थाओं विकासखंडों और जिलों को आवेदन का मौका देने प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। चयनित विजेताओं को 2 अक्टूबर को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। पंचायतों को यह पुरस्कार 15 श्रेणियों में दिया जाएगा।
5 हजार से लेकर एक लाख तक मिलेंगे पुरस्कार
राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत ’स्वच्छ सुंदर शौचालय पुरस्कार’ के प्रत्येक विजेता को 5001 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर 10-10 हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। ‘स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय पुरस्कार’ जिला और राज्य स्तर पर दिए जाएंगे। जिला स्तर की विजेता ग्राम पंचायत को 21 हजार रुपए और राज्यस्तरीय विजेता पंचायत को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर ’उत्कृष्ट सेग्रिगेशन शेड’ के लिए चयनित ग्राम पंचायत को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। ’माहवारी स्वच्छता प्रबंधन’ के लिए दो श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YyRtcs






No comments:
Post a Comment