Breaking

Saturday, August 8, 2020

शहादत दिवस पर निर्मल महतो को किया नमन

झामुमो जिला समिति ने शनिवार को निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर केलाघाघ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महतो की तस्वीर पर मालार्पण के साथ की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक बसन्त कुमार लोंगा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ निर्मल महतो ने लड़ाई लड़ी थी। उनके किए गए कार्यों से संकल्प लेते हुए हम सभी को अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। पार्टी के जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि निर्मल महतो को सभी कार्यकर्ता प्रेरणास्रोत मानते हुए काम करें।

लोगों को दें सरकार के काम की जानकारी

शफीक खान ने कहा कि सही लोगों तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। सभी कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। क्षेत्र में जाकर हेमंत सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देनी है। वक्ताओं ने कहा कि निर्मल एक अच्छे संगठनकर्ता थे। वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में नहीं डरते थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष किशोर डांग ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला सचिव सांता रोजालिया कंडुलना, केंद्रीय सदस्य राकेश लकड़ा, केंद्रीय सदस्य गुलरेज अहमद, जिला उपाध्यक्ष मो. शाहिद, जिला उपाध्यक्ष मो. लाला, जिला उपाध्यक्ष मो. अनस, पूर्व केंद्रीय सदस्य शौकत अंसारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिनोद तिर्की, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मो. छोटू, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजू डांग, जाफर खान, मीरा नूरानी लोंगा, मोहन कच्छप, दुर्गा बड़ाइक, मो सिकंदर व बंधु साहू आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gGdflv

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages